कल्याण —
कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका के 1/अ प्रभाग में आज अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की गई। महापालिका आयुक्त अभिनव गोयल के निर्देशानुसार, सहायक आयुक्त प्रमोद पाटील ने टिटवाळा क्षेत्र के बल्याणी में चल रहे 167 सिमेंट कंक्रीट के फाउंडेशन और तीन रूम के अनधिकृत निर्माणों पर आज कार्रवाई की।
यह कार्रवाई महापालिका पुलिस अधिकारियों, अनधिकृत निर्माण नियंत्रण विभाग के कर्मचारियों और दो जेसीबी मशीनों की मदद से की गई।
महापालिका का यह कदम शहर में अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त संदेश है।
Post a Comment