उल्हासनगर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: दो बांग्लादेशी महिलाएं पकड़ी गईं,डोंबिवली में अवैध रूप से रह रही थीं महिलाएं, दो युवक भी हिरासत में।

 


उल्हासनगर:

उल्हासनगर क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो बांग्लादेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया है, जो अवैध रूप से भारत में रह रही थीं। इसके साथ ही, उन्हें आश्रय देने वाले दो युवक भी हिरासत में लिए गए हैं।

क्राइम ब्रांच के पुलिसकर्मी प्रसाद तोंडलीकर को गुप्त सूचना मिली थी कि डोंबिवली के अरवली काका दाबा क्षेत्र में साईयोग अपार्टमेंट और स्वस्तिक विहार में बांग्लादेशी नागरिक रह रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की।

फरजाना शिरागुल शेख (36 वर्ष), मूल निवासी: ग्राम चांदुरे, सातखीरा जिला, बांग्लादेश। 23 साल पहले लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी ताहीर मुनीर अहमद खान के साथ।

बीथी उर्फ प्रिया नुर इस्लाम अख्तर (24 वर्ष) मूल निवासी: गुलिस्तान, ढाका जिला, बांग्लादेश। 1 साल पहले लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थीगणेश चंद्र दास के साथ।

जप्त की गई सामग्री:

फरजाना के पास से 8000 रुपये मूल्य का ओप्पो मोबाइल फोन।

बीथी के पास से 10000 रुपये मूल्य का सैमसंग मोबाइल फोन।

दोनों महिलाओं और उन्हें आश्रय देने वाले पुरुषों के खिलाफ पासपोर्ट (भारत में प्रवेश) अधिनियम 1920 और विदेशी व्यक्तियों अधिनियम 1946 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

क्राइम ब्रांच ने सभी कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आरोपियों को मानपाडा पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। इस मामले में जिनके घर में ये महिलाएं रह रही थीं, उन्हें भी आरोपी बनाया गया है।

इस कार्रवाई में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अशोक कोली के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक प्रवीन खोचरे, ASI अशोक पवार, HC सुरेश जाधव, HC सतीश सपकाळे, PC रामदास उगले, PC प्रसाद तोंडलीकर, WPN कुसुम शिंदे, WPC मनोरमा सावळे पुलिसकर्मी शामिल थे।

उल्हासनगर क्राइम ब्रांच की यह कार्रवाई अवैध प्रवासियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है।







Post a Comment

[facebook][blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget