कल्याण :
कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका के क्षेत्र में सरकार की अनुमति के बिना चल रही प्राथमिक स्कूलों की सूची जारी की गई है। शिक्षण विभाग के उपआयुक्त संजय जाधव ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे इन अनधिकृत स्कूलों में अपने बच्चों का प्रवेश न करवाएं।
उपआयुक्त संजय जाधव ने बताया कि इन स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों का निकटवर्ती मान्यता प्राप्त स्कूलों में समायोजन किया जाएगा। साथ ही, संबंधित अनधिकृत स्कूलों के खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।
अनधिकृत प्राथमिक स्कूलों की सूची:
एल.बी.एस. इंग्लिश स्कूल, बल्याणी टिटवाळा - इंग्रजी माध्यम।
सनराईज स्कूल, बल्याणी टिटवाळा - इंग्रजी माध्यम।
संकल्प इंग्लिश स्कूल, बल्याणी टिटवाळा - इंग्रजी माध्यम।
पूर्ण प्रज्ञा इंग्लिश स्कूल, बल्याणी टिटवाळा - इंग्रजी माध्यम।
पोलारिस कॉन्व्हेन्ट स्कूल, बल्याणी टिटवाळा - इंग्रजी माध्यम।
डी.बी.एस. इंग्लिश स्कूल, आंबिवली (पश्चिम) - इंग्रजी माध्यम।
ऑक्सफर्ड इंग्लिश स्कूल, आंबिवली (पश्चिम) - इंग्रजी माध्यम।
बुद्धीस्ट इंटरनॅशनल स्कूल, महाराष्ट्र नगर, डोंबिवली (पश्चिम) - इंग्रजी माध्यम।
सभी अभिभावकों से अनुरोध है कि वे इन अनधिकृत स्कूलों में अपने बच्चों का प्रवेश न करवाएं और मान्यता प्राप्त स्कूलों में ही ध्यान दें।
Post a Comment