महिला दिवस पर कल्याण डोंबीवली महापालिका का अनोखा उपक्रम!गर्भाशय मुख के कैंसर से बचाव के लिए वैक्सीन लगाने का शुभारंभ!
कल्याण:
आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर, कल्याण डोंबीवली महापालिका का स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग और रिजेन्सी ग्रुप के संयुक्त प्रयास से कल्याण पूर्व नेतिवली स्थित प्रबोधनकार ठाकरे स्कूल में “मिशन रक्षा” नामक अभिनव उपक्रम के तहत 9 से 14 वर्ष की छात्राओं को गर्भाशय मुख के कैंसर से बचाव के लिए वैक्सीन दी गई।
महानगरपालिका ने “मिशन रक्षा” नामक नए उपक्रम की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य गर्भाशय मुख के कैंसर को रोकने के लिए स्कूल की छात्राओं के अभिभावकों में जागरूकता फैलाना है। इसके लिए अभिभावकों से सहमति पत्र लेकर 84 लड़कियों को वैक्सीन प्रदान की गई।
भारत में कई मौतें ब्रेस्ट कैंसर और सर्वाइकल कैंसर के कारण होती हैं। अब सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ वैक्सीन उपलब्ध है, जिसे 9 से 14 वर्ष की लड़कियों को लगाया जा सकता है। यह वैक्सीन CSR फंड के माध्यम से महापालिका को उपलब्ध कराई गई है, और इसे धीरे-धीरे महापालिका की अन्य स्कूलों की छात्राओं को भी लगाया जाएगा, ऐसी जानकारी कल्याण डोंबिवली महापालिका आयुक्त डॉ. इंदु राणी जाखड़ ने इस कार्यक्रम के दौरान दी।
इस अवसर पर महापालिका की चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपा शुक्ल, चिकित्सा अधिकारी सुहासीनी बडेकर, डॉ. विनोद दौंड, डॉ. प्रज्ञा टिके, IMA कल्याण की अध्यक्ष डॉ. सुरेखा इटकर, IMA डोंबिवली के पदाधिकारी डॉ. निती उपासनी, महापालिका उपायुक्त संजय जाधव, महापालिका शिक्षा अधिकारी विजय सरकटे, अन्य अधिकारी, शिक्षकों, छात्राओं के अभिभावकों, और महापालिका के स्वास्थ्य विभाग की आशा वर्कर्स एवं ANM उपस्थित थे।