कल्याण:
महापालिका के समाज कल्याण विभाग द्वारा 1 और 2 मार्च को दिव्यांग व्यक्तियों के लिए क्रीड़ा स्पर्धा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
क्रीड़ा स्पर्धाओं का उद्घाटन 1 मार्च 2025 को नानासाहेब फडके क्रीडा संकुल, लालचौकी कल्याण (प) में महापालिका आयुक्त डॉ. इंदु राणी जाखड के हाथों सुबह 11:00 बजे होगा।
इस आयोजन में 200 से अधिक दिव्यांग व्यक्तियों के भाग लेने की उम्मीद है।
स्पर्धाओं में बुद्धिबळ, कॅरम, गोला फेंक, नेमबाज़ी, व्हीलचेअर स्पर्धा, और दौड़ जैसी गतिविधियाँ शामिल होंगी।
2 मार्च को आचार्य अत्रे रंगमंदिर में दिव्यांग व्यक्तियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिरिक्त आयुक्त योगेश गोडसे की प्रमुख उपस्थिति में सुबह 11:00 बजे होगा।
महापालिका आयुक्त डॉ. इंदु राणी जाखड की संकल्पना और उपायुक्त संजय जाधव के मार्गदर्शन में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिससे दिव्यांग व्यक्तियों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा मिले।
Post a Comment