भाजपा संगठन पर्व 2025 कार्यशाला में आमदार कुमार आयलानी की उपस्थिति।

 


उल्हासनगर: 

महाराष्ट्र प्रदेश भाजपा संगठन द्वारा मंगलवार को मुंबई में संगठन पर्व सदस्यता अभियान 2025 के अंतर्गत एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में उल्हासनगर के आमदार कुमार आयलानी ने भी भाग लिया और वरिष्ठ नेताओं द्वारा दी गई सलाहों से अवगत हुए।

महाराष्ट्र राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस कार्यशाला में उपस्थित सभी लोगों का मार्गदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत बावनकुले ने सदस्यता अभियान के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि सभी सक्रिय सदस्यों को प्राथमिक सदस्यों में परिवर्तित करने की दिशा में सक्रियता से काम करना चाहिए।

इस कार्यशाला में केंद्रीय सहसंगठन मंत्री शिव प्रकाश जी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं महसूल मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण, वरिष्ठ नेता पंकजा मुंडे, मुंबई अध्यक्ष आशीष शेलार, महासचिव विजय भाऊ चौधरी, आमदार विक्रांत पाटिल, प्रवीण दरेकर, कुमार आयलानी सहित भाजपा के कई मंत्री, सांसद, विधायक, प्रदेश पदाधिकारी और जिलाध्यक्षों ने भाग लिया और कार्यशाला का लाभ उठाया

इस प्रकार की कार्यशालाएं पार्टी की सदस्यता वृद्धि और संगठनात्मक मजबूती के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं।






Post a Comment

[facebook][blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget