उल्हासनगर में भाजपा में शामिल हुए कई रसूखदार व्यापारी, राजनीतिक माहौल गर्माया।



उल्हासनगर:

शहर के रसूखदार व्यापारियों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कहा जा रहा है कि इस पक्ष प्रवेश से न केवल भाजपा के व्यापारी प्रकोष्ठ को मजबूती मिली है, बल्कि आगामी चुनाव में भी भाजपा को बढ़ावा हो सकता हैं।

यह सभा भाजपा कार्यालय में भाजपा शहर अध्यक्ष प्रदीप रामचंदानी की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में सिंदी साहित्य अकादमी महाराष्ट्र के कार्याध्यक्ष महेश सुखरामानी, भाजपा नेता जम्मू पुरुस्वानी, और व्यापारी प्रकोष्ठ के महाराष्ट्र सचिव नरेश थारवानी की अहम भूमिका रही। 'भारत माता की जय' के नारे लगाते हुए व्यापारियों ने कार्यक्रम को उत्साहित बना दिया।

भाजपा नेतृत्व ने व्यापारिक समुदाय की इस सक्रियता को देखते हुए उन्हें संगठन में अहम जिम्मेदारियां सौंपी हैं। विजु खटवानी को उल्हासनगर जिला भाजपा व्यापारी सेल का महासचिव, रमेश बजाज को उपाध्यक्ष, अनिल कटेजा को सचिव, और अजीत चावला को सचिव पद पर नियुक्त किया गया है।

विशेषज्ञों का मानना है कि इन रसूखदार व्यापारियों का भाजपा में शामिल होना पार्टी के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकता है बल्कि आगामी चुनावों में भाजपा को सीधा फायदा मिल सकता है।

भाजपा नेतृत्व ने इस पक्ष प्रवेश कार्यक्रम में संगठन के विस्तार और मजबूती पे आवश्यक जानकारी दी। व्यापारी प्रकोष्ठ में एकजुटता और समस्याओं को सुलझाने पर जोर दिया गया।  यह फैसला उल्हासनगर के व्यापारी समुदाय के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करेगा, जिससे उनकी मांगों और जरूरतों को प्राथमिकता मिलेगी।







Post a Comment

[facebook][blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget