सफाई कामगारों की समस्याओं के समाधान के लिए आयोजित होगा "सफाई मित्र दरबार"।


कल्याण:

कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका में सफाई कामगारों की विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु प्रत्येक महीने के चौथे मंगलवार को "सफाई मित्र दरबार" का आयोजन किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य सफाई कामगारों की समस्याओं को समय पर सुनना और उनका समाधान करना है।

सफाई कामगारों को समय-समय पर कल्याण डोंबिवली महानगर पालिका के आयुक्त या अन्य अधिकारियों से मिलने में कठिनाई होती है। इसलिए इस कार्यक्रम के माध्यम से सफाई कामगारों को अपनी समस्याएं सीधे प्रस्तुत करने का एक मंच मिलेगा। इस बार कामगार कल्याण अधिकारी (प्र.) सुनिल बागुल को समस्याओं के उचित समाधान के लिए अधिकृत किया गया है।

तारीख और समय:

मंगलवार, 28 जनवरी 2025

सकाळ 11.00 से दोपहर 2.00 बजे तक

स्थान:कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका, महापालिका भवन, तला मजला, दालन

इस पहल से सफाई कामगारों को अपनी समस्याओं के समाधान में मदद मिलेगी और उनकी आवाज को उचित मंच पर लाने का अवसर मिलेगा।







Post a Comment

[facebook][blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget