कल्याण :
कल्याण (पूर्व) चिंचपाडा स्थित 22 जीन्स कारखानों पर कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका ने कार्रवाई की है। 9/आइ प्रभाग के सहायक आयुक्त भारत पवार और उनकी टीम ने महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण मंडल के अधिकारियों के साथ मिलकर यह कार्रवाई की।
इस कार्रवाई में अनधिकृत निर्माण नियंत्रण विभाग के कर्मचारी, फेरीवाला हटाव पथक के कर्मचारी और महापालिका पुलिस अधिकारी शामिल थे। कार्रवाई को सफल बनाने के लिए 1 जेसीबी और 10 श्रमिकों की सहायता ली गई।
प्रशासन ने चेतावनी दी है कि पर्यावरण को प्रदूषित करने वाले कारखानों के खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।
Post a Comment