भाजपा की पहली सूची में उल्हासनगर विधायक का नाम नदारद, चर्चाओं का बाजार गर्म।

 

उल्हासनगर : 

भाजपा ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 99 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। इस सूची में उल्हासनगर (141) विधानसभा क्षेत्र के वर्तमान विधायक कुमार आइलानी का नाम न होना राजनीतिक गलियारों में चर्चाएँ तेज कर रहा है।

भाजपा ने कल्याण पूर्व विधानसभा क्षेत्र में विधायक गणपत गायकवाड की पत्नी का नाम उम्मीदवार के रूप में घोषित किया है। हालांकि, कुमार आइलानी का नाम न आने से उनके समर्थक और राजनीतिक विश्लेषक अटकलें लगाने लगे हैं।

नलासोपारा और डोंबिवली विधानसभा क्षेत्र की उम्मीदवारी घोषित की जा चुकी है, लेकिन उल्हासनगर और अंबरनाथ पर अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है। 

उल्हासनगर सीट भाजपा की मौजूदा सीट है, लेकिन यहां एनसीपी (शरद पवार) के उम्मीदवार का शिंदे गुट के साथ दोस्ती का गठबंधन है। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या एकनाथ शिंदे इस सीट पर भाजपा को फायदा पहुंचा पाते हैं।

अंबरनाथ सीट भी एकनाथ शिंदे का गड़ माना गया है, लेकिन यहां भी एनसीपी (शरद पवार) का प्रभाव बना हुआ है।

अब देखना है कि एकनाथ शिंदे अपना प्रभाव कैसे बरकरार रख पाते हैं 

चुनावों में इन क्षेत्रों में मुकाबला दिलचस्प होने की संभावना है। सभी की नजरें अब भाजपा की अगली सूची और चुनावी रणनीतियों पर होंगी।







Post a Comment

[facebook][blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget