कराटे की 23वीं राष्ट्रीय चैंपियनशिप में उल्हासनगर के प्रतिभागियों ने मचाई धूम।



उल्हासनगर: 

आज के दौर में महिलाओं और लड़कियों की आत्मरक्षा के लिए कराटे और मार्शल आर्ट्स की अत्यधिक आवश्यकता है। इसी उद्देश्य को प्रोत्साहित करने के लिए मुंबई में कराटे की 23वीं राष्ट्रीय चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। 

इस चैंपियनशिप में अनन्या मंसुलकर, नंदिनी सुखवानी, प्राची रॉय, वंश कनोजिया और अंश जाधव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीते। इसके अलावा, अन्य प्रतिभागियों ने भी सिल्वर मेडल जीतकर उल्हासनगर का नाम रोशन किया। 

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित उल्हासनगर व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष जगदीश तेजवानी ने विजेताओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा, "कराटे न केवल आत्मरक्षा का साधन है, बल्कि यह आत्मविश्वास और अनुशासन भी सिखाता है।"

इस अवसर पर कई प्रतिस्पर्धी और उनके माता-पिता भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में अध्यक्ष जगदीश तेजवानी, मुख्य इंस्ट्रक्टर मोती विश्वकर्मा, महेश पुरस्वानी और अन्य गणमान्य नागरिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की।






Post a Comment

[facebook][blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget