विट्ठलवाडी पुलिस थाने में महिला कर्मचारी पर ब्लेड से हमला।

 


उल्हासनगर:

विट्ठलवाडी पुलिस थाने में एक चौंकाने वाली घटना घटी। एक नशेरी व्यक्ति ने अचानक महिला पुलिस कर्मचारी पर ब्लेड से हमला कर दिया, जिससे पुलिस थाने में हड़कंप मच गया और शहर में इसकी जोरदार चर्चा हो रही है।

गुरुवार को शराब के नशे में दूत बाबासाहेब सोनावने ने विट्ठलवाडी पुलिस थाने आया और पुलिस कर्मचारी द्वारा समझाने पर ब्लेड से हमला कर दिया। घायल महिला पुलिस कर्मचारी शीतल भामरे को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी स्थिति स्थिर बताई है। आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई।

इस घटना ने पुलिस थाने में महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के बारे में सवाल उठा दिए हैं। लोगों का मानना है कि पुलिस कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाने की जरूरत है।






Post a Comment

[facebook][blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget