उल्हासनगर पुलिस ने नवरात्रि उत्सव के लिए जारी किए दिशा-निर्देश।


उल्हासनगर : 

25 सितंबर 2024 आगामी नवरात्र उत्सव-2024 को लेकर उल्हासनगर पुलिस थाने में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें मंडल के अध्यक्ष, पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विष्णु ताम्हाणे ने बताया कि इस वर्ष कुल 18 सार्वजनिक और 8 निजी पंडाल स्थापित किए जाएंगे।

 बैठक के मुख्य बिंदु:

1. नवरात्र मंडल को समाज उपयोगी कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए।

2. नवरात्र उत्सव के दौरान अपमानजनक पोस्टर और बैनर न लगाने की सलाह।

3. चेन स्नैचिंग चोरों और पाकीट मारों से सावधान रहने के लिए पोस्टर लगाए जाएंगे।

4. मंडल में दिन-रात स्वयंसेवक तैनात किए जाने की आवश्यकता।

5. अपमानजनक राजकीय पोस्टर और बैनर न लगाने की हिदायत।

6.  देवी के विसर्जन जुलूस के दौरान दूसरे धर्म के प्रति अश्लील गीत या घोषणाएं न देने का निर्देश।

7. नवरात्र उत्सव के दौरान डीजे का उपयोग न करने और पारंपरिक वाद्य बजाने की सलाह।

8. सड़क पूरी तरह से ब्लॉक न करने और लोगों के लिए रास्ता छोड़ने की आवश्यकता।

9. जनजागृति पर देखावे और बैनर लगाने का निर्देश।

10.मंडल के सामने और मंडप में सीसीटीवी कैमरे लगाने की सलाह।

11.  गरबा खेलने के लिए महिला और पुरुषों के लिए अलग-अलग व्यवस्था करने का निर्देश।

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विष्णु ताम्हाणे ने स्पष्ट किया कि दांडिया कार्यक्रम रात 10 बजे तक ही चलेंगे। साउंड सिस्टम की आवाज को नियंत्रित रखा जाएगा और कार्यक्रम समय पर समाप्त करना अनिवार्य होगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उल्हासनगर पुलिस ने जनजागृति अभियान की भी पहल की है, ताकि लोग नवरात्र उत्सव के दौरान सुरक्षा और सद्भावना बनाए रखें।

बैठक में लगभग 35-40 अध्यक्ष, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे, जिन्होंने इन निर्देशों को गंभीरता से लिया और नवरात्र उत्सव को शांतिपूर्ण और सफल बनाने का संकल्प लिया।





Post a Comment

[facebook][blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget