उल्हासनगर से वसई नगर निगम में डॉ. सुभाष जाधव का तबादला।

 



उल्हासनगर : 

उल्हासनगर मनपा के उपायुक्त डॉ. सुभाष जाधव का तबादला वसई नगर निगम में हुआ है। यह तबादला दिव्यांग कल्याण विभाग में भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते किया गया है। हाल ही में, जनशक्ति पार्टी ने दिव्यांगों के लिए सामग्री खरीद में भारी भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था, जिसके विरोध में मनपा मुख्यालय के  बाहर प्रहार जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ' चप्पल मारो आंदोलन' प्रदर्शन का आयोजन किया गया था।

स्वष्निल पाटील ने डॉ. सुभाष जाधव पर आरोप लगाया है कि उन्होंने दिव्यांग निधि की बंदरबांट की है। उन्होंने बताया कि मनपा के माध्यम से दिव्यांगों को दी जाने वाली साइकिल 20 हजार रुपए में खरीदी गई, जबकि एक छड़ी जो बाजार में 400 से 800 रुपए में मिलती है, उसे 8,200 रुपए में खरीदा गया। 

इस मामले में भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते डॉ. जाधव का तबादला एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। प्रहार जनशक्ति पार्टी ने इस मुद्दे पर गहन जांच की मांग की है और आगे की कार्रवाई की तैयारी कर रही है।




Post a Comment

[facebook][blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget