दो NGOs का सहयोग, गणपति विसर्जन के लिए सड़कों की मरम्मत का निर्णय।

 



उल्हासनगर : 

आमदार कुमार आयलानी ने सड़क मरम्मत के लिए 11,000 रुपए का दान दिया है। यह कदम तब उठाया गया जब शहर में गणेश उत्सव के आयोजन की तैयारी की जा रही है।

एनजीओ का अजब प्रदर्शन

उल्हासनगर में गणपति विसर्जन को लेकर दो गैर सरकारी संगठनों (NGOs) - हेल्पिंग हैंड्स फाउंडेशन और छावा संगठना ने मिलकर एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इन संगठनों ने शहर के व्यापारियों और राजनीतिज्ञों से संपर्क कर सड़कों की मरम्मत के लिए धन जुटाने का फैसला किया है।

इस निर्णय के तहत, वे दो मुख्य सड़कों की मरम्मत करेंगे। पहली सड़क वह है, जहां से गणपति जी का आगमन होता है, जो कैंप 4 से कैंप 3 को जोड़ने वाले फ्लाईओवर ब्रिज पर स्थित है। इस ब्रिज से बड़ी-बड़ी गणपति की मूर्तियां उल्हासनगर कैंप 3 में लाई जाती हैं। दूसरी फ्लाई ओवर ब्रिज सड़क की हालत भी अत्यंत खराब है, और इसे भी ठीक करने की योजना है। 

हेल्पिंग हैंड्स फाउंडेशन और राष्ट्रीय छावा संघटना  ने मिलकर शहर के व्यापारियों और नेताओं से दान के लिए अपील की। इन दानों से गड्डे भरने के लिए आवश्यक सामग्री जुटाई जाएगी, और स्वयं श्रमदान किया जाएगा।

सत्यन पुरी अध्यक्ष हेल्पिंग हैंड्स फाउंडेशन ने कहा, "हमारे एनजीओ का उद्देश्य समाज के कल्याण के लिए काम करना है। आमदार कुमार आयलानी द्वारा 11,000 रुपए का योगदान देना दुर्भाग्यपूर्ण है, क्योंकि वे करोड़ों रुपए का फंड लेकर आए हैं। अब सवाल यह है कि बाकी का फंड कहाँ गया?"

उन्होंने ये भी कहा कि वे किसी राजनीतिक विवाद में नहीं पड़ना चाहते, बल्कि यह देखना चाहते हैं कि स्थानीय नेता इस पहल को किस नजरिए से देखते हैं। 

शहर की जनता इस मामले को गंभीरता से ले रही है और जानना चाहती है कि विकास के बड़े दावों के बावजूद सड़कें इतनी खराब क्यों हैं। 

आने वाले समय में आमदार चुनाव है इस मुद्दे पर और भी सवाल उठाए जाएंगे, और लोगों को उनके हक के लिए आवाज उठाने की आवश्यकता है। 

संगठनों ने स्पष्ट किया है कि वे स्थानीय नेताओं से धन जुटाने के लिए संपर्क कर रहे हैं, ताकि वे इस कार्य को सफलतापूर्वक पूरा कर सकें। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि वे इस बात की चिंता नहीं कर रहे हैं कि नेताओं ने पहले क्या किया या नहीं किया। उनके अनुसार, नेताओं का करोड़ों का दावा करना और फिर केवल 11,000 रुपये का दान देना प्रश्न उठाता है।

संगठनों का मुख्य उद्देश्य गणपति बाबा जी का आगमन और विसर्जन सुखद बनाना है। उनका मानना है कि जब तक शहर की सड़कों की स्थिति सुधार नहीं जाती, तब तक गणपति जी का विसर्जन सही तरीके से नहीं हो सकेगा। 

उल्हासनगर के नागरिकों से अपील की गई है कि वे इस मुहिम में सहयोग करें और गणपति विसर्जन को सुखद बनाने में मदद करें।





Post a Comment

[facebook][blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget