उल्हासनगर और अंबरनाथ के शिवसेना की कार्यकारणी बर्खास्त.. मुख्यमंत्री शिंदे के आदेश से।

 


उल्हासनगर और अंबरनाथ में शिवसेना (शिंदे) की कार्यकारिणी मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के आदेश पर बर्खास्त कर दी गई है। सूत्रों की मानें तो कल्याण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए हाल ही में हुए चुनाव में डॉ.श्रीकांत शिंदे को इन दोनों शहरों में मिली कम लीड के चलते शिवसेना की कार्यकारिणी बर्खास्त की गई है और जल्द ही नई कार्यकारिणी की घोषणा करने की उम्मीद है।

बताया गया है कि 18 जुलाई को शाम पांच बजे से अंबरनाथ में सांसद श्रीकांत शिंदे के जनसंपर्क कार्यालय में तथा 19 जुलाई को उल्हासनगर में सी ब्लॉक परिसर में स्थित गुरूद्वारे में शाम पांच बजे से मुलाकात का कार्यक्रम रखा गया है जिसमें सांसद श्रीकांत शिंदे भी उपस्थित रहेंगे।  इस मुलाकात कार्यक्रम में नई कार्यकारिणी के लिए लोगों का चयन किया जायेगा।

वहीं दूसरी और शिवसेना के उल्हासनगर शहर अध्यक्ष राजेंद्र सिंह भुल्लर महाराज ने इस बात को बेबुनियाद बताया कि डॉ.श्रीकांत शिंदे को लोकसभा चुनाव में उल्हासनगर विधानसभा क्षेत्र से कम लीड मिलने पर कार्यकारिणी बर्खास्त की गई है।  उन्होंने कहा कि इस बार सबसे अधिक मात्रा 55 हजार वोटों की लीड मिली है।  हमने और हमारे कार्यकर्ताओं ने चुनाव में कड़ी मेहनत की है जिससे ये लीड मिली है।  भुल्लर महाराज ने कहा कि पद रहे या ना रहे वे पार्टी के साथ बने रहेंगे।





Post a Comment

[facebook][blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget