सीनियर सिटीजन ने रिवाल्वर से खुद को मारी गोली।

 


उल्हासनगर : 

उल्हासनगर में एक सीनियर सिटीजन ने अपने घर में रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। घटना शुक्रवार देर रात करीब साढ़े बारह बजे की है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार कैंप चार, शिवनगर, शिवसेना शाखा के पास बंगले में रहने वाले तकरीबन ६३ साल के जगदीश चव्हाण ने शुक्रवार रात करीब साढ़े बारह बजे अपनी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। गंभीर रूप से घायल चव्हाण को कल्याण के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।  जानकारी के अनुसार जगदीश की हालात में काफी सुधार है। बहरहाल इस घटना से स्थानीय परिसर में सनसनी फैली हुई है और विट्ठलवाड़ी पुलिस गंभीरता पूर्वक मामले की जाँच में जुटी है।









Post a Comment

[facebook][blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget