टैक्स बकायेदारों के लिए पांच दिन का अभय योजना।

 


उल्हासनगर :

उल्हासनगर महानगरपालिका का आय का मुख्य श्रोत हाउस टैक्स और जलापूर्ति टैक्स है। लेकिन इस समय मनपा का ९३६ करोड़ रुपया बकाया बताया जा रहा है।  इस राशि को वसूलने के लिए मनपा पांच दिन के लिए अभय योजना शुरू करने वाली है।  यह अभय योजना २२ जुलाई से २६ जुलाई तक लागू की जाएगी। अभय योजना के तहत हाउस टैक्स और जलापूर्ति टैक्स बकायेदारों को टैक्स पर १०० प्रतिशत विलंब शुल्क माफ़ होगा।  उल्हासनगर मनपा क्षेत्र में कुल १ लाख ८३ हजार १३८ कर मूल्य मालमत्ता धारक है। इनपर मनपा का ९३६ करोड़ ९९ लाख ९२ हजार ४९८ रुपया टैक्स बकाया है। इससे पहले दो बार मनपा आयुक्त/प्रशासक अजीज शेख ने अभय योजना लागू की थी। इसमें मनपा ने १४० करोड़ की वसूली की।  इस बार १५० करोड़ रुपया टैक्स के मद में वसूलने का लक्ष्य मनपा प्रशासन ने रखा है।  इसलिए बकायेदारों से टैक्स वसूली के लिए मनपा प्रशासन ने जोर लगाया है।  हाल ही में १४ बकायेदारों को नोटिस देकर बकाया टैक्स जमा करने अन्यथा उनकी संपत्ति की कुर्की जप्ती करने की चेतावनी दी है।





Post a Comment

[facebook][blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget