February 2022



उल्हासनगर - उल्हासनगर महानगर पालिका द्वारा शहरवासियों से जबरन टैक्स वसूली करने से उल्हासनगर महानगर पालिका की उपायुक्त प्रियंका राजपूत विवाद के घेरे में आ गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उल्हासनगर महानगर पालिका की उपायुक्त प्रियंका राजपूत ने टैक्स वसूली करने के लिए शहरवासियों के साथ सक्ती अपना ली है। जिसके चलते पालिका उपायुक्त प्रियंका राजपूत ने बकाया टैक्स धारकों के पिनेका पानी का कनेक्शन काटने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।

उल्हासनगर महानगर पालिका क्षेत्र के नागरिक सुविधा से वंचित हैं तो दूसरी तरफ उनसे टैक्स की वसूली जोरो पर की जा रही है। पालिका के इस कारवाई के चलते उल्हासनगर के नागरिकों में रोष व्याप्त है। बताया जाता है की उल्हासनगर महानगर पालिका की उपायुक्त प्रियंका राजपूत वर्तमान समय में जिस जगह निवास पर है वह कोणार्क रेसिडेंसी पूरी तरह से अनधिकृत रूप से बनाया गया है। चर्चा यह भी है कि जब पालिका उपायुक्त प्रियंका राजपूत के पास अनधिकृत बांध काम विभाग की जिम्मेदारी है। लेकिन वह खुद ही अनधिकृत रूप से बनाए गए कोणार्क रेसिडेंसी में निवास करती है तो फिर वह शहर में बन रहे अवैध निर्माणों पर कार्रवाई कर सकती है क्या यह तो आनेवाला समय ही बताएगा। एक कहावत है कि जो लोग शीशे के घरों में रहते है वह पत्थर फेका नही करते ठीक उसी तरह के हालात अभी पालिका उपायुक्त प्रियंका राजपूत के हो गए है।

यह भी बताया जाता है कि उल्हासनगर महानगर पालिका उपायुक्त प्रियंका राजपूत के पालिका के विभिन्न विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। क्या वह अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभा सकेगी। पालिका उपायुक्त प्रियंका राजपूत ने जब से अनधिकृत बांधकाम विभाग की जिम्मेदारी ली है तभी से शहर में अवैध निर्माणों की बाढ़ सी आ गई है। इन अवैध निर्माणों पर कार्रवाई करना और इनपर नियंत्रण रखने में पालिका उपायुक्त प्रियंका राजपूत पूरी तरह से विफल साबित हो गई है।

शहर के नागरिकों का टैक्स बकाया वसूली के लिए टेंडर मंगाकर नागरिकों का पीने का पानी का कनेक्शन काटने की पूरी तैयारी शुरू हुई है। उल्हासनगर महानगर पालिका उपायुक्त प्रियंका राजपूत वर्तमान समय में टैक्स विभाग और अनधिकृत बांधकाम विभाग को लेकर काफी विवादित हो गई है। साथ ही उपायुक्त प्रियंका राजपूत के पास अन्य कई विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। चर्चा यह है की पालिका उपायुक्त प्रियंका राजपूत अपनी जिम्मेदारी निभाने में पूरी तरह से विफल साबित हुई है। वही दूसरी तरफ शहर वासियों में पालिका उपायुक्त प्रियंका राजपूत के प्रति रोष जताया जा रहा है।




 


 उल्हासनगर - गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्वच्छगिरि फाउंडेशन ने नागरिकों को मास्क बांटकर कोरोना से बचाव के बारे में जानकारी दी गई।

26 जनवरी 2022 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्वच्छगिरी फाउंडेशन द्वारा लगभग 500 से 1000 नागरिकों को मास्क बांटे गए और उन्हें मास्क के महत्व से अवगत कराया गया। ऐसी जानकारी एड. राज चांदवानी ने प्रस्तुत किया। उपस्थित लोगों को हैंडबेल्ट भी दिए गए और सामाजिक दूरी बनाए रखने और टीकाकरण करने के लिए निर्देशित किया गया। ऐसा  राज चांदवानी ने कहा।

दर्शकों को मार्गदर्शन करते हुए एड राज चांदवानी ने कहा कि शहर में प्रतिदिन 100 से अधिक मरीज देखे जा रहे हैं और बाजार में भीड़ हो रही है। ऐसे में लोगों की लापरवाही किसी की भी जान जोखिम में डाल सकती है।  स्वच्छगिरी फाउंडेशन द्वारा किए गए एक सर्वेक्षण में पाया गया कि नागरिक सामाजिक दूरी बनाए नहीं रखते हैं और 40 प्रतिशत नागरिक मास्क नहीं पहनते हैं। इसलिए गणतंत्र दिवस के मौके पर स्वच्छगिरि फाउंडेशन की ओर से लोगों को उनके दायित्वों के प्रति जागरूक करने का निर्णय लिया गया। इसलिए नागरिकों में जागरूकता पैदा करके कोरोना के प्रसार को रोकना संभव होगा, ऐसा एड राज चांदवानी ने दर्शकों को मार्गदर्शन करते हुए कहा।



MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget