March 2020

             

                                                                उल्हासनगर   : (आनंद कुमार शर्मा)                              कोरोना संक्रमण के प्रकोप से बचने के लिए सरकार ने 21 दिन का लॉक डाउन घोषित करने के पश्चात अतिआवश्यक सेवाएं जिसमें हॉस्पिटल सबसे महत्वपूर्ण है, वोही अग़र सेवा करने मे लापरवाही दिखा रहे है। आज  उल्हासनगर के सेंट्रल हॉस्पिटल में अगर कोई बीमार व्यक्ति इलाज कराने जाता है तो वहां नॉन मेडिकल स्टाफ के ना होने के कारण डॉक्टर और उनकी टीम समय पर बीमार व्यक्ति का इलाज नहीं कर पाते पेशेंट और उनके साथ आए हुए लोगों को घंटो तक इंतजार करना पड़ता है कि कब ऑफिस का स्टाफ आकर  केस पेपर निकाले और उसके बाद ही डॉक्टर उनका इलाज करें।  एसी घटना को सामने लाया हमारे शहर के समाजसेवी प्रदीप दुर्गिया ने, जिन्हें 29 मार्च को रात 9:00 बजे के करीब रस्ते पर कुत्ते ने काट लिया जब वह सेंट्रल हॉस्पिटल पहुंचे तब वहां का नजारा कुछ ऐसा था कि जिसे देखकर वह खुद दंग रह गए, उनके पहुंचने से पहले भी एक व्यक्ति जिन्हें कुत्ता काटा था वह आधे घंटे से इंतजार कर रहा था, और भी तीन मरीज कतार में बैठ कर सेंट्रल हॉस्पिटल के आफिस स्टाफ का इंतजार करते दिखे। उनके जाने के बाद जब पूछा गया कि कुत्ते ने काटा है इलाज क्यों नहीं कर रहे हो तो डॉक्टरों और उनके सहायकों ने बताया कि केस  पेपर वाला कोई नहीं है जब तक रजिस्टर में एंट्री नहीं होगी तब तक वह इंजेक्शन नहीं दे पाएंगे, काफी जद्दोजहद मशक्कत के बाद एक घंटा इंतजार करने के पश्चात एक सहकर्मी  आकर रजिस्टर में एंट्री की और उसके बाद ही डॉक्टर और उनके सहायकों ने प्रदीप दुर्गीया और उनके पहले से मौजूद तीन मरीजों और एक कुत्ते काटने के कारण पहले से बैठे आदमी का इलाज शुरू किया गया।

जब हॉस्पिटल के निवासी डॉक्टर से इसके बारे में पूछा गया अगर समय पर इलाज नही किया तो जहर फैलने का डर है और अगर रैबिज हो गया तो सामने वाले कि जान भी जा सकती है,   इस पर उन्होंने बात करने से पहले मना कर दिया, लेकिन जब सेंट्रल अस्पताल के मुख्य चिकित्सक डॉ सुधाकर शिंदे को फोन लगाया गया तब उस समय मौजूद निवासी डॉक्टर ने फोन लेकर ये जानकारी दी कि सेंट्रल अस्पताल में इस समय ओपीडी में डॉक्टर तो है परंतु नॉन मेडिकल स्टाफ नहीं है, हमने झाड़ू मारने वाले भाई को केसपेपर लिखने के लिये बिठाया है, कुत्ते काटने का इलाज या इंजेक्शन जो दिया जाएगा वो केसपेपर बनने के बाद ही दिया जाता है, क्योंकि उक्त पेपर पे इंजेक्शन के बारेमें डिटेल लिखनी पड़ती है इसलिए हम मजबूर थे कि पहले केसपेपर बनाओ बाद में इलाज सुरु किया जाएगा।

यहां एक बोहोत बड़ा प्रश्न ये उठता है कि  इस संकट की घड़ी में जहां पूरे देश में कोरोना के वजह से सारे डॉक्टर और प्रशासनिक स्टाफ दिन रात सेवा प्रदान करने मे लगा है, जहाँ पूरे देश में पूरे शहर में, अतिआवश्यक सेवाओं में हॉस्पिटल को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है इस परिस्थिति में अगर नॉन मेडिकल स्टाफ के वजह से कोई हादसा हो जाता है तो कौन इसकी जवाबदारी लेगा....???





उल्हासनगर : (आनंद कुमार शर्मा)

उल्हासनगर शहर को कोरोना मुक्त अभियान में अनेक सामाजिक संस्थाएं, राजनैतिक दल के कार्यकर्ता प्रशासन और महानगर पालिका को कंधे से कंधा मिलाकर साथ दे रहें है।
इस कोरोना के वैश्विक प्रकोप से अपने शहर को बचाने के लिए हर गली मोहल्लों में जंतुनाशक दावा का छिड़काव किया जा रहा है। उल्हासनगर कैम्प क्रमांक 1 के सामाजिक संस्था आधार एक हाथ ने इस मुहिम में पिछले कई दिनों से सेनिटराइज स्प्रे फवारणी कर रहें है। इनके इस अभियान को अनेक संस्थाओ ने साथ दिया है, जैसे केशरी मित्र मंडल, युवक मित्र मंडल, श्री शिव प्रतिष्ठान, ओम साई प्रतिष्ठान, हनुमान मित्र मंडल के कार्यकर्ताओं ने दिन रात मिलकर उल्हासनगर के सभी बैरेक, चाल, बिल्डिंग और झोपडपट्टी को सैनिटाइज कर रहें है। संस्था के प्रमुख सतीश मराठे ने बताया कि इस संकट के समय उनके साथी अमोल देशमुख, अरुण कोली, रतीश वाघमारे, गणेश वराडे, सचिन चौधरी, रोहन फराडे और मित्रों ने अपनी सेहत को संभालते ये नेक काम करने का जिम्मा उठा रखा है। इस मुहिम के अंतर्गत आज कैम्प 1 के हनुमान नगर, 116 बैरक से लेकर गणगौर चौक परिसर तक पूरी तरह सेनिटइज किया गया।

उल्हासनगर महानगर पालिका की महापौर लीलाबाई आशान ने भी 180 पंप से सुरु की सैनिटाइजिंग स्प्रे अभियान, खुद रास्तों पर आके किया काम और पालिका के कई कर्मचारियों की मेहनत की सराहना की। उनके साथ आमदार कुमार अयलानी, शिवसेना शहर प्रमुख राजेन्द्र चौधरी, नगरसेवक अरुण आशान, स्वछता अधकारी विनोद केने, एकनाथ पवार इस मुहिम में महापौर के साथ दिखाई दिए।

कुछ दिन पहले से उल्हासनगर के टीम ओमी कलानी (टीओके) की तरफ से सुरु की गई थी ये मुहिम, और आज इस मुहिम के तहत टीओके कार्याध्यक्ष संतोष पाण्डेय, प्रेम सागर तिवारी, महेश यादव, संतोष पाठक, सुनील तिवारी, जय शर्मा और उनके साथियों के द्वारा आज धोबी घाट, कमल नेहरू नगर, संभाजी नगर में सेन्टाइज़ार मारने का काम किया गया।  भावी नगरसेवक पंकज त्रिलोकानी ने पैनल नंबर 5 में पूरा सैनिटाइज किया। वहाँ के लोगो ने ओमी कालानी और उनकी टीम का आभर व्यक्त किया।





उल्हासनगर : (आनंद कुमार शर्मा)

कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए 21 दिनों का पूरे देश मे लॉकडाउन के चलते उल्हासनगर, कल्याण और सटे हुए ग्रामीण क्षेत्रों में लाखों परिवार ऐसे है जिनका घर रोज कमाके खाने से चलता है, आज वो सब अपने परिवार के रोज मर्रा की जरूरतों को पुरा करने के लिए लाचार और बेबस हो गए है । इस क्षेत्र में बोहोत बड़ी आबादी प्रवासी कामगारों की है, जो देश के विभिन्न राज्यों से आकर यहाँ बसे है तथा रोज कमाकर अपना और अपने परिवार का पालन पोषण करते है।
ऐसे लाखों लोगों की संख्या को देखते हुए सरकार और प्रशाशन ने सामाजिक संस्थाओं को आगे आकर उनकी मदद करने की अपील की है, जिसके मद्देनजर उल्हासनगर, कल्याण के अनेक संस्थान, वरिष्ठ नेता और पोलिस प्रशासन ने इन लाखों जरूरतमंदों को पलायन से रोकने और उनके परिवारों का पेट भरने का संकल्प लिया है।

भाऊ परसराम झूलेलाल मंदिर, उल्हासनगर-2, झूलेलाल ट्रस्ट की ओर से झूलेलाल भंडारा सुरु किया गया है, यहाँ के कमलेश कपिल ताराचंदानी और उनकी मंडली ने सरकारी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए भोजन के पैकेट्स सेवा निरंतर सुरु किया है जो दोनों समय यानी दोपहर का खाना 12:00 से 3:00 बजे तक खिलाया जाएगा और रात का खाना 7:00 से 10:00 बजे तक खिलाया जाएगा।

कल्याण के आधार फाउंडेशन की तरफ से पिछले 1 सप्तह से कल्याण के विभिन्न स्थानों पर जाके भोजन और पानी का वितरण निरंतर किया जा रहा है। संस्था के चिराग आनंद, डॉ सविता चिराग आनंद, विवेक काम्बले और उनके सयोगी टीम ने खाने के पैकेट्स, पानी की बोटल, फेस मास्क का वितरण कर रहे है। शहर की सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों को हर जगह जाके पानी की सेवा दी गयी साथ ही अनेक गरीबों को अन्न दान और फेस मास्क दिया गया। चिराग आनंद का बोलना है कि कल्याण स्टेशन परिसर में अनेक गरीब लोग रास्ते पर रहते है और उनको अन्न खिलाना वे अपना कर्तव्य समजते है।

उल्हासनगर के अमृतवेला ट्रस्ट के रिंकू भाई साहब और उनकी टीम द्वारा धोबीघाट, कमल नेहरू नगर परिसर में अनेक दैनक कामगारों को भोजन वितरण किया गया, जहाँ  टीम ओमी कलानी के संतोष पांडेय, संजय सिंह, मनोज शुक्ला और अनेक कार्यकर्ताओं ने उनका साथ दिया। संत रिंकू भाई साहब ने बताया कि शहर के विभिन्न स्थानों पर वे रोज जरूरतमंदों को खाना खिलाने के काम करते रहेंगे, अभी उन्होंने 1000 लोगों से सुरु किया है, लेकिन जल्द ही वो अपने लक्ष्य 10,000 लोगों का रोज पेट भरने के संकल्प में सफल होंगे।

उल्हासनगर शहर के वरिष्ठ नेता भी इस संकट के समय अपने लोगों के साथ जरूरतमंदों को कच्चे खाद्य सामग्री वितरण कर रहे है। शिवसेना के नगरसेवक राजेन्द्र सिंग भुल्लर (महाराज), समाज सेवक विक्की भुल्लर, प्रमोद पांडेय, पूनम यादव, विलास मिश्र और अनेक शिवसैनिकों और युवासेना के कार्यकर्ताओं ने पैनल क्रमांक 3, शहाड़ परिसर, बिरलागेट परिसर मैं खाद्य सामग्री का वितरण किया गया, अभी तक उन्होंने 400 परिवारों को घर घर जाके जरूरत के राशन सामग्री बाटी गयी, भुलार महाराज का बोलना है कि एक भी गरीब भूखा न सोये। वही दुसरी तरफ उल्हासनगर के उपमहापौर भगवान भालेराव ने भी हजारों लोगों को चावल, दाल और तेल गोर-गरीबो में वितरित करवा चुके है। उपमहापौर भगवान भालेराव ने कोरोना वायरस को देखते सोसल डिस्टेंस बनाकर अपने चार-पाँच प्रमुख कार्यकर्ताओं के माध्यम से अन्न-दान घर -घर तक उनकी तरफ से पहुचाया जा रहा है और बताया कि इस कार्य के लिए उन्होंने मनपा आयुक्त, पुलिस उपायुक्त, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक से यह सेवा कार्य की अनुमति ली है।

महाराष्ट्र नव निर्माण सेना कि तरफ से रक्त दान श्रेष्ट दान का आयोजन किया गया, इस शिविर में कुल 77 लोगों ने रक्त दान किया, महाराष्ट्र ब्लड बैंक में हो रही कमी को देखते हुए महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने रक्तदान करने ला आव्हान किया था, और इसी के मद्देनजर 27 मार्च को मध्यवर्ती अस्पताल के सहयोग से मनसे शहर अध्यक्ष बंडू देशमुख, मैनुद्दीन शेख, कालू थोरात, मनोज शेलार, मुकेश सेठपलानी और अनेक मनसे कार्यकताओं के मदद से इस नेक कार्य को पूर्ण किया गया।

दूसरी तरफ उल्हासनगर 4, दत्तात्रेय व्यायाम शाला, मराठा सेक्शन-32 में रविवार 29 मार्च को मराठा विभाग और मानवता द्वारा रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया है, जहाँ संचारबंदी के नियमों का पालन करते हुए रक्तदान किया जा रहा है।



उल्हासनगर महानगर पालिका आयुक्त द्वारा बंद के आव्हान को क्या सेंचुरी रेयान कम्पनी देगी सहयोग?

क्या प्रदानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के एक दिवसीय जनता कर्फ्यू के दिन भी काम करते रहेंगे कर्मचारी?

8000 से ज्यादा लोगों कि जान जोखिम में डाल कर प्रोडक्शन चालू ।

दिखावे के लिए सिर्फ एक प्लांट  31मार्च तक बंद करने का निर्णय जिसमे भी कर्मचारियों को सिर्फ आधी मिलेगी तनख्वाह।

मिली जानकारी अनुसार दिन रात बिंदास चल रहा है काम ।
किसी 1 कर्मचारी को भी अगर कोरोना संक्रमण हुआ तो हजारों लोगों की जान को है खतरा, कंपनी मैनेजमेंट कर्मचारियों को न तो फेस मास्क दे रही है और न ही सैनिटाइज कर रही है।

क्या सेंचुरी रेयान कम्पनी के लिए बंद लागू नही है ?
क्या महानगर पालिका आयुक्त इसपे कोई कार्यवाही करेंगे ?
क्या कंपनी मैनेजमेंट 31 मार्च तक पूरी तरह कामकाज बंद करेगी ?
क्या कंपनी के कर्मचारियों को पूरी तनख्वाह मिलेगी ?
कामगारों कि यूनियन को इसपर ध्यान देना चाहिये व कामगारों के हित मे मैनेजमेंट के सामने कामगारों की सुरक्षा हेतु प्रस्तव रखना चाहिए।
क्या देश के प्रधानमंत्री जी का जनता कर्फ्यू सेंचुरी रेयान के कर्मचारियों पर लागू होगा ?
ऐसे कई सवाल 8000 से ज्यादा कर्मचारियों और उनके परिवारों के मन मे है।





उल्हासनगर - ठाणे जिले में तंबाखु और तंबाखुजन्य धुम्रपान की चीजों को बेचने वाले सभी दुकाने, पानटपरी अगला आदेश मिलने तक बंद करने का आदेश ठाणे जिलाधिकारी राजेश नार्वेकर ने जारी किया है। यह आदेश बुधवार 18 मार्च 2020 से लागू किया गया है।

देश में कोरोना वायरस की जानलेवा बीमारी फैल गई है जिससे नागरिकों की स्वास्थ के सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है और इस वायरस से मुकाबला करना और रोक लगाने के लिए ठाणे जिले के क्षेत्र में तंबाखू और तंबाखुजन्य चीजों का सेवन कर सार्वजनिक जगहों पर थुंकना तथा धुम्रपान करने से स्वच्छता के बारे में सवाल खड़े हो गए है। इस लिए ऐसे चीजों को बेचने वाले विक्री दुकान और टपरी पर पाबंदी लगा दी गई है।

इस आदेश को तोड़ने वाले व्यक्ती, संस्था ,असंस्था, संघटना, महाराष्ट्र कोव्हीड १९ प्रतिबंध योजना नियम, २०२० के कानून ११ तहत, भारतीय दंड विधान ( ४५ ऑफ १८६०) धारा १८८ के अनुसार, दंडनिय/ कानुनन कारवाई की जाएगी। ऐसी चेतावनी थाने जिलाधिकारी राजेश नार्वेकर ने दी है।

ठाणे जिलाधिकारी ने जारी किया  आदेश।  पब, डिस्को, ऑर्केस्ट्रा, डान्सबार बंदी के आदेश।  कोरोना वायरस को रोकने के लिए प्रति बंधात्मक रूप से नागरिकों द्वारा एक ही जगह पर होनेवाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पब, डिस्को, डीजे, लाईव्ह ओर्केस्ट्रा बार, डान्स बार को बंद करने के आदेश ठाणे के जिलाधिकारी राजेश नार्वेकर द्वारा जारी किए गए है।

ठाणे जिले के विभिन्न क्षेत्रों आनेवाले सीरियल, विज्ञापन साथ ही सिनेमा की शूटिंग पर भी आगामी ३१ मार्च तक बंद करने के आदेश जिलाधिकारी राजेश नार्वेकर ने जारी किए है। इस आदेश को तोड़ने वाले के खिलाफ और उस संस्था के उपर भारतीय दंड विधान १८६०(४५) की धारा १८८ के अनुसार अपराध करार देते हुए कारवाई की जाएगी जिलाधिकारी राजेश नार्वेकर ने स्पष्ट किया है।














उल्हासनगर - शिवजयंती के उपलक्ष्य में मनसे द्वारा आयोजित की गई रैली को पुलिस प्रशासन की तरफ से सूचना मिलने पर रद्द कर दिया और करोना जैसी घातक बीमारी को ध्यान में रखते हुए करीबन दो हजार लोगों को मुफ्त में मास्क बांटकर इस बीमारी से मुकाबला करने का नया संदेश मनसे ने दिया है।
करोना नामक व्हायरस ने महाराष्ट्र में कदम रखा है इसलिए इस वायरस पर प्रतिबंध लगाने और इससे बचने के लिए सभी का प्रयास जारी है। वही पुलिस प्रशासन और महापालिका प्रशासन द्वारा अपील करने से महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना की ओर से श्रीमंत छत्रपती शिवाजी महाराज के जयंती पर हर साल की तरह निकाली गई रॅली को रद्द कर शिवजन्मोत्सव के उपलक्ष्य में करोना वायरस का प्रसार किस प्रकार रोका जा सकता है इस बारे में जनजागृती करते हुए उल्हासनगर शहर के नागरिकों के स्वास्थ को ध्यान में रखते हुए महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना लालगड शाखा उल्हासनगर की ओर से मुफ्त में मास्क लालचक्की चौक, उल्हासनगर -४ पर वितरित किए गए।
इस दिन करीबन 2000 मास्क नागरिकों को बांटे जाने की जानकारी मनसे नेता प्रदीप गोडसे ने दी। साथ ही मनसे पार्टी का राजमुद्रा युक्त भगवा झंडा भी वितरित किया गया।
वहीं दूसरी तरफ आज उल्हासनगर के उद्योगपती व यूटीए अध्यक्ष सुमीत चक्रवर्ती, समाजसेवक उद्योगपती प्रभु लहाने और मयूर लहाने ने आज कोरोना वायरस को देखते 24 घंटे जनता की सेवा के लिए सदैव तत्पर्य रहने वाले ठाणे जिले के उल्हासनगर पुलिस स्टेशन में "मास्क" वितरित किया। इस समय पर वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजेन्द्र कदम, पुलिस निरीक्षक (अपराध) श्री गोरे, महिला सहायक पुलिस निरीक्षक श्रीमती खरे मैडम सहित सभी पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।















उल्हासनगर : (आनंद कुमार शर्मा)

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पूरी दुनिया में हर वर्ष ८ मार्च को मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य महिलाओं के प्रति उनके सामाजिक , सांस्कृतिक, राजनीतिक, व्यावसायिक और अनेक क्षेत्रों में उनके योगदान को सरहाया जाता है और सन्मानित किया जाता है। इस दिन महिलाएं देश, धर्म, जातपांत, भाषा और भेदभाव से ऊपर उठाकर सब एकजुट होकर एक दूसरे के प्रति स्नेह और सन्मान प्रकट करते हुए अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।
इसी श्रृंखला में उल्हासनगर में भी विश्व महिला दिवस के उपलक्ष्य मैं कई कार्यक्रमों का आयोजन हुआ जिसमे अनेक सामाजिक औए राजनीतिक संस्थाओं ने विभिन्न क्षेत्र कि महिलाओं का समाज के प्रति योगदान को सन्मानित किया। उल्हासनगर-४, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना लालगढ़ शाखा में ८ मार्च जागतिक महिला दिवस और ९ मार्च मनसे वर्धापन दिवस के निमित्त सशक्त स्त्रीसंवाद और स्वच्छता सेविका सन्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मनसे के बंडू देशमुख ने बताया कि इस कार्यक्रम में उल्हासनगर की मिना सोंडे जी को पर्यावरण प्रेमी और उनके सामाजिक कार्यो के लिए सन्मानित किया गया, उनके साथ महिला व्यवसायिक ज्योति तायड़े को सन्मानित किया गया, राजकुमारी पायल रोहरा और अक्षता टाले को उनके द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किए सराहनिय कार्य को सन्मानित किया गया। साथ ही उल्हासनगर महानगर पालिका के कर्तव्यनिष्ठ स्वच्छता सेविकाओं को भी सन्मानित किया गया।
मनसे के  बंडू देशमुख, संजय घुघे, प्रदीप गोडसे, सागर चौहान, मैनुद्दीन शेख, सचिन कदम और अनेक कार्यकर्ताओं ने मिलकर विश्व महिला दिवस और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना वर्धापन दिवस का भव्य कार्यक्रम सुबह ८:३० बजे से आरंभ किया जो पूरे दिन बड़े ही हर्ष और उल्हास से मनाया गया। कार्यक्रम को सुचारू रूप से सुसंवाद सुमन हिरामण केदारे ने दिया साथ मे निमंत्रण और आयोजन का ज़िम्मा मनसे के  प्रदीप कारभरी गोडसे ने संभाला।



MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget